राष्ट्रीय संगोष्ठी में स्कॉलर्स हाई विद्यार्थियों ने खनन व पुनर्स्थापन की बारीकियां सीखी

रांची रोड, मरार रामगढ़ स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय के विद्यार्थियों ने रांची में आयोजित नेशनल सिम्पोज़ियम एंड एक्सपो ऑन सस्टेनेबल माइनिंग एंड इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन में सक्रिय भागीदारी की.

रामगढ़. रांची रोड, मरार रामगढ़ स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय के विद्यार्थियों ने रांची में आयोजित नेशनल सिम्पोज़ियम एंड एक्सपो ऑन सस्टेनेबल माइनिंग एंड इकोलॉजिकल रिस्टोरेशन में सक्रिय भागीदारी की. यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 मई 2026 तक चला, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ उपस्थित थे. संगोष्ठी का उद्देश्य खनन गतिविधियों को पर्यावरण-अनुकूल बनाने, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन तथा सतत विकास के उपायों पर संवाद स्थापित करना था. विद्यालय के वर्ग छह से नवम तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी, मॉडल, पोस्टर प्रेज़ेंटेशन और विशेषज्ञ व्याख्यानों के माध्यम से आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-संवेदी खनन तकनीकों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने सीखा कि खनन के बाद भूमि, जल और हरित आवरण का पुनर्जीवन संभव है तथा स्थानीय जैव-विविधता को संरक्षित रखा जा सकता है. ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है विद्यालय की निर्देशिका गीतांजलि जाजू ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है और उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की. इस कार्यक्रम में देशभर से विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और विद्यार्थी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >