वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, बोगी का शीशा टूटा

मांडू. रांची- पटना चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार की सुबह मांडू स्टेशन के समीप अज्ञात लोगों के द्वारा पथराव किया गया.

फोटो फ़ाइल संख्या 8 कुजू सी: वन्दे भारत एक्सप्रेस मांडू. रांची- पटना चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार की सुबह मांडू स्टेशन के समीप अज्ञात लोगों के द्वारा पथराव किया गया. जिससे ट्रेन की एक बॉगी की एक खिड़की का शीशा टूट गया. जबकि इस खिड़की वाली सीट पर बैठे यात्री बाल बाल बचे. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस पदाधिकारी एके सिंह अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली. रेलवे पुलिस की टीम ने दो लोगों से पूछताछ की और उन्हें 24 घंटा का समय दिया की पत्थर चलाने वाले का पता लगाया जाये. इसे देख समाजसेवी छोटेलाल भुइयां ने पुलिस पदाधिकारी के पास पहुंचकर उन्हें आश्वासन दिया कि ट्रेन में पत्थर चलाने वाले लोगों का पहचान कर जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >