रामगढ़ के स्कूलों में खेल दिवस की धूम, मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि के बाद विद्यार्थियों ने दिखाया दम

राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

चितरपुर: रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की.

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया.

मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

प्राचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल जगत के महान खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्होंने अपनी प्रतिभा और समर्पण के बल पर देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया. विद्यार्थियों को उनके जीवन से मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की प्रेरणा लेनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में फुटबॉल फाइनल का रोमांच, गोरा टोली ने 1-0 से तुसरूकोना को हराकर जीता खिताब

म्यूजिकल चेयर से रस्साकसी तक हुई प्रतियोगिता

खेल दिवस के अवसर पर म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकसी, पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इनमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा.

मौके पर खेल शिक्षक सोनू करमाली, प्रेम चंद्र पोद्दार, प्रदीप कुमार महतो, मुकेश महतो, मो मोबिन अंसारी, सुमन कुमारी, नीहारिका कुशवाहा, अर्चना दास, कुमारी सुधा, भारती कुमारी, अमिता एक्का, सुलेखा कुंडू समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रामगढ़: पोटंगा में आधी रात 3 हाथियों का आतंक, घरों की दीवारें तोड़ीं और खेतों में फसल रौंदी; दहशत में गुजरी ग्रामीणों की रात



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >