रामगढ़ में 3 दिन लगेगा खास शिविर, जमीन के अटके काम होंगे मौके पर

रामगढ़ जिले के सभी छह अंचलों में 19 से 21 अगस्त तक विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसमें लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा.

रामगढ़. आमजनों की सुविधा व राजस्व से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जिले के सभी अंचलों में 19, 20 व 21 अगस्त को विशेष राजस्व शिविर लगाया जायेगा. डीसी ऋतुराज के निर्देश पर सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गयी है.

शिविर जिले के सभी छह अंचलों गोला, रामगढ़, पतरातू, मांडू, दुलमी व चितरपुर के अंचल कार्यालय परिसरों में सुबह दस बजे से आयोजित होगा. 19 अगस्त को 30 व 90 दिनों से अधिक अवधि के आपत्ति सहित व आपत्ति रहित दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

20 अगस्त को पंजी-दो में सुधार व ऑनलाइन लगान रसीद अद्यतन करने से संबंधित कार्य होंगे. 21 अगस्त को अन्य सभी राजस्व संबंधी कार्यों व जन-शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा. स्वीकृत दाखिल-खारिज मामलों में शुद्धि पत्र निर्गत नहीं होने पर संबंधित रैयतों को शिविर में ही शुद्धि पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. ऑनलाइन लगान रसीद के लिए अलग प्रज्ञा केंद्र व ऑनलाइन काउंटर की व्यवस्था होगी.

राजस्व दस्तावेजों का सत्यापन कर अंचलाधिकारी उचित निर्णय लेंगे. आपत्ति वाले मामलों में नोटिस जारी कर विधिवत सुनवाई की जाएगी. आमजनों के लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. शिविर की निगरानी के लिए सभी अंचलों में वरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण पदाधिकारी नामित किया गया है, जबकि अपर समाहर्ता, रामगढ़ को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जिला प्रशासन ने रैयतों व आम नागरिकों से राजस्व दस्तावेजों के साथ संबंधित अंचल कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >