थाना में आनेवाले लोगों से बेहतर व्यवहार करें : एसपी

थाना में आनेवाले लोगों से बेहतर व्यवहार करें : एसपी

रामगढ़. पुलिस अधीक्षक रामगढ़ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी बुधवार को हुई. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. एसपी ने बैठक में सभी थाना व ओपी वार अपराध की समीक्षा की. मई माह में प्रतिवेदित से अधिक कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित कांड का 60 दिन में निष्पादित करने, पासपोर्ट का सत्यापन पांच दिन में कर पोर्टल में अपलोड करने, डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने थाना में आनेवाले लोगों से बेहतर व्यवहार करने व महिलाओं व वृद्धों की समस्या का समाधान तत्परता से करने काे कहा. एसपी ने हर थाना में बेहतर सेवा सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में डीएसपी मुख्यालय, एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू, प्रशिक्षु डीएसपी, इंस्पेक्टर, पुअनि, सअनि, विभागों के वरीय सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >