सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सीपीएम पतरातू लोकल कमेटी ने पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और उनके जीवन संघर्षों पर चर्चा की।

भुरकुंडा, रामगढ़: सीपीएम पतरातू लोकल कमेटी ने भुरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि मनायी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ने की. मुख्य वक्ता सीपीएम जिला सचिव आरपी सिंह चंदेल ने कहा कि सीताराम येचुरी छात्र जीवन में एसएफआई से जुड़े और तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे.

उन्होंने बताया कि वर्ष 1975 में सीताराम येचुरी पार्टी से जुड़े और 1992 में पोलित ब्यूरो के सदस्य बने. वर्ष 2015 से लगातार तीन बार पार्टी के महासचिव रहे. 12 सितंबर 2024 को दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हुआ था.

मौके पर लोकल सचिव किरण कुमार, जगदीश पासवान, बाबूलाल उरांव, कृष्णा गिरी और सुमित छाबड़ा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >