सिरका व रैलीगढ़ा परियोजना पर रखी जा रही है नजर

करमा परियोजना की घटना को अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है

गिद्दी. करमा परियोजना की घटना को अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. सिरका परियोजना क्षेत्र के पराड़ू नाला, काजू बगान सहित अन्य जगहों पर अवैध उत्खनन स्थल रहे है. प्रबंधन ने अवैध उत्खनन स्थलों को डोजरिंग करा दिया है. इसके वाबजूद इन अवैध उत्खनन स्थलों पर कोयला चोरों की नजर है. कोयला चोर अवैध उत्खनन स्थलों से कोयला निकालने की फिराक में है. सिरका परियोजना के कोयला स्टॉक व अन्य जगहों से लोग कोयला चोरी बराबर करते है. कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है. सुरक्षाकर्मियों ने अभियान चलाकर सिरका व रैलीगढ़ा क्षेत्र से एक-दो माह के अंदर काफी मात्रा में कोयला जब्त किया है. सुरक्षाकर्मियों का यह अभियान अब भी जारी है. सूत्रों से पता चला है कि रैलीगढ़ा एमपीआइ क्षेत्र से कुछ लोग कोयला खनन करते है. लोगों से पता चला है कि अवैध उत्खनन स्थल बना दिया है. सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी मिल गयी है. सुरक्षाकर्मी जल्द ही इसकी जांच पड़ताल करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >