गणेश पूजा महोत्सव में मिलेगा बाइक जीतने का मौका, लकी ड्रॉ कूपन का विमोचन

रामगढ़ युवा संघ द्वारा आयोजित 12वें श्री गणेश पूजा महोत्सव के लकी ड्रॉ कूपन का विमोचन हुआ। इसमें 15 बाइक सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

रामगढ़: रामगढ़ युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 12वें भव्य श्री गणेश पूजा महोत्सव को लेकर विशेष लकी ड्रॉ कूपन का विमोचन किया गया. विमोचन समारोह में मुख्य संरक्षक आजाद सिंह एवं तुलसी प्रसाद कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित थे. इस बार महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में लकी ड्रॉ में 15 बाइक व कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिये जाएंगे. लकी ड्रॉ को लेकर शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है.

इस अवसर पर अनमोल सिंह, कमल बगड़िया, प्रो. संजय सिंह, नंदकिशोर गुप्ता, विजय जायसवाल, रॉबिन गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अमित सिन्हा, विनोद गुप्ता, बंटी मोदी, मनीष अग्रवाल, रूपेश गुप्ता, दीनदयाल साहू, धर्मवीर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गणेश राणा, धनंजय कुमार पुटुश, जयप्रकाश अग्रवाल, किशोरी राणा, रविंद्र कुमार रवि, अरविंद महतो, केवल पासवान, रामगढ़ युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, पीयूष अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अभिजीत चटर्जी, शिवम अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, ऋषि विश्वकर्मा, संजू गुप्ता, राहुल सिंह, शशि शर्मा, संदीप शर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, सूरज प्रजापति, आनंद कुशवाहा, टिंकू कुमार, रोशन दांगी, अमन अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, शुभम सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >