::::रोजगार सेवक व बीएफटी को किया गया शो कॉज

रोजगार सेवक व बीएफटी को किया गया शो कॉज

गिद्दी. डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने गुरुवार को कनकी में मनरेगा मजदूरों के लिए ई -केवाइसी शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान रोजगार सेवक मो जुबैर आलम व बीएफटी मो इरफान अंसारी अनुपस्थित पाये गये. कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में बीडीओ ने रोजगार सेवक व बीएफटी को शो कॉज किया है. शिविर में 200 मनरेगा मजदूरों की सूची ई-केवाइसी के लिए कनकी पंचायत को उपलब्ध करायी गयी है. इसमें 20 मजदूरों का ही सत्यापन अब तक किया गया है. इस पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों का अब तक ई-केवाइसी नहीं हुआ है, उनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाये. प्रखंड बीपीओ ने बताया कि डाड़ी प्रखंड में 5695 मनरेगा मजदूर हैं. इसमें अभी तक 3930 मजदूरों का ही ई-केवाइसी हो पाया है. यह कार्य दिसंबर में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं हो पाया है. मौके पर मुखिया लक्ष्मी देवी, निशा कुमारी उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >