सावन की पहली सोमवारी हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर रामगढ़ के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर, जानें क्या रहा खास माहौल।

रामगढ़: सावन माह की पहली सोमवारी पर रामगढ़ शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे.

पूरे दिन शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा.शहर के शंकर शंभु शिवालय, नेहरू रोड स्थित शिवालय, बुढ़वा महादेव मंदिर, कैथा के प्राचीन शिवालय सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी.

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की. मंदिरों में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना में जुटे रहे.

मंदिर परिसरों में भक्ति गीतों और शिव भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों की ओर से पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई.

सावन की पहली सोमवारी को लेकर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और देर शाम तक भगवान शिव के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा. विधि व्यवस्था के लिये रामगढ़ थाना पुलिस के द्वारा लगातार सहयोग किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >