कुरकुट्टा गांव में धूमधाम से मनायी गयी मंडा पूजा, दहकते आग में नंगे पांव चले शिव भक्त

कुरकुट्टा गांव में मंडा पूजा बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई. लोटन सेवा के बाद पुजारी ने शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करायी.

गिद्दी. कुरकुट्टा गांव में मंडा पूजा बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई. लोटन सेवा के बाद पुजारी ने शिव मंदिर में श्रद्धालुओं को पूजा करायी. इसके पश्चात पश्चिम बंगाल और झारखंड के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया दासो मरांडी ने किया और मंडा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. सोमवार अहले सुबह महिलाएं और पुरुष स्थानीय जलस्रोत में स्नान कर कलश में जल भरकर मंदिर पहुंचे. पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर शिवभक्ति का परिचय दिया. इस साहसिक अनुष्ठान में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे. अंत में बनस झुला हुआ, जिसने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया. पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. अध्यक्ष रविंद्र बेदिया, सचिव अमरलाल बेदिया सहित अनेक स्थानीय लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मुकेश, किशोर, दिनेश, कालेश्वर, रमेश, विकास, रामलखन, सिंधु, कामेश, बालदेव, प्रकाश, रामजीत, विक्रम, अरविंद, रोहित करमाली, राजकुमार, गोपाल, गोविंद, भागीरथ, सिकंदर, मिथुन, पवन, कुलदीप, सुनील, सुरेंद्र, लालदेव, बासुदेव, संजय, विजय, प्रभाकरण, सत्यम, सोनु, प्रेम, चंदन, जय, बालेश, दीपक, महेंद्र और अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >