अवैध शराब को लेकर छापामारी

अवैध शराब को लेकर छापामारी

गोला. बरलंगा थाना क्षेत्र के औंराडीह में उत्पाद विभाग एवं बरलंगा पुलिस ने बुधवार को छापामारी की. इस दौरान 200 किलो जावा महुआ एवं 30 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. इसकी जानकारी थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी. इस पर छापामारी की गयी. उत्पाद विभाग के कांग्रेस कुमार, मंगल उरांव, परीक्षित महतो व सैप के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >