चितरपुर में दिखा सौहार्द्र, इमाम ने दिया शांति का पैगाम

चितरपुर में दिखा सौहार्द्र, इमाम ने दिया शांति का पैगाम

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया. चितरपुर ईदगाह मैदान के अलावा मायल ईदगाह, भुचूंगडीह, मारंगमरचा, बड़कीपोना तथा रजरप्पा प्रोजेक्ट क्षेत्र में हजारों अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर खुदा के सजदे में सिर झुकाया. देश में अमन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी. चितरपुर जामा मस्जिद में इमाम मौलाना हाफिज कारी मुफ्ती सलाउद्दीन जफर मजाहिरी ने नमाज अदा करायी. उन्होंने लोगों को आपसी भाईचारा और इंसानियत का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और शांति बनाने की अपील की. बकरीद को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. नये कपड़े पहनकर बच्चे खुशी से झूमते नजर आये. घर-घर में सेवई, लच्छा और विभिन्न पकवान बनाये गये. रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी व जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रह कर लगातार निगरानी करते नजर आये. मौके पर शहजादा अनवर, हाजी वजीह उल्लाह, जका उल्लाह, अरशद उल्लाह, हाजी परवेज अहमद, हाफीज नुरुल्लाह, जहीरुल हसन खान, अनवर अली, हफीज उल्लाह, युसूफ मजहर, तनवीर आलम, मो साजिद, मो नइम, सज्जाद, फैयाज अहमद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >