घाटोटांड़. रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन ने सोमवार को वेस्ट बोकारो ओपी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपी परिसर, कार्यालय एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम लोगों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने की बात कही.
मौके पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, एसआइ रंजीत कुमार, अविनाश कुमार, रवि कुमार, संजय बेदिया, राजू उरांव, राजेश कुमार राय, सत्येंद्र शर्मा एवं जवान उपस्थित थे.
