रामगढ़. रोटरी रामगढ़ सिटी ने बुधवार को गणिनाथ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क डेस्कटॉप कंप्यूटर स्थापित किया. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन कृष्ण बंसल व विशाल अग्रवाल थे. क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा कि वर्तमान में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है. प्रत्येक विद्यार्थी को तकनीकी शिक्षा से जुड़ना चाहिए. क्लब के सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहा है. मध्यदेशीय वैश्य समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया. विद्यालय के चेयरमैन नंद किशोर गुप्ता ने आभार व्यक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव रामेश्वर प्रसाद ने किया. मौके पर अशोक गुप्ता, भरत गोयल, सूरज अग्रवाल, प्राचार्य जेपी दीवेदी, आशा सिन्हा, देबजानी मुखर्जी, पूर्णिमा गांगुली, श्वेता कुमारी, रीना कुमारी, पूजा ओझा, इंदु कुमारी, संजीत कुमार, रूबी गोस्वामी, हर्ष करमली, दानिश अख्तर, दुर्गा बनर्जी, नेहा पाठक उपस्थित थे.
रोटरी रामगढ़ सिटी ने स्कूल को दिये कंप्यूटर
रोटरी रामगढ़ सिटी ने स्कूल को दिये कंप्यूटर
