रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट रामगढ़ साहू धर्मशाला में साहू भवन ट्रस्ट द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मौजूद थी. सावन महोत्सव के दौरान भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की भक्ति पर आधारित मनमोहक झांकियों, भक्ति गीतों, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कलाकारों एवं बच्चों द्वारा की गयी. बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुंदर एवं आकर्षक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान
मुख्य अतिथि ममता देवी ने उत्कृष्ट एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की. कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच एवं प्रोत्साहन देने की. उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश भी देते हैं.
मौके पर इनकी रही मौजूदगी
मौके पर रंधीर गुप्ता, नंदू गुप्ता, संजय साव, बलराम साहू, राजू साव, अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, डॉ विक्की गुप्ता, वीणा कुमारी, आशा देवी, प्रमोद साव, शंभू साव, संजीत साव, श्याम कुमार साव, वरुण कुमार, ललन कुमार, धीरज साव, नरेश साव सहित महिलायें मुख्य रूप से मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ झुमरीतिलैया, 777 सीढ़ियों पर गूंजा हर-हर महादेव
