रामगढ़ में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर सांसद की पहल, स्थल निरीक्षण के बाद भेजा गया पत्र

रामगढ़ में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर सांसद की पहल, स्थल निरीक्षण के बाद भेजा गया पत्र

रामगढ़. शहर के विद्यानगर, पतरातू बस्ती, दीपनगर व ब्लॉक एरिया के बीच से गुजरने वाली मूरी-बरकाकाना रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण की गयी है. क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर सांसद मनीष जायसवाल ने रेल प्रशासन को पत्र लिख कर अंडरपास निर्माण की मांग की है. इसमें कहा गया है कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है. वाहन से आवागमन करने पर करीब डेढ़ किलोमीटर घूम कर रामगढ़ ओवरब्रिज से जाना पड़ता है, इससे समय और परेशानी दोनों बढ़ती है. विद्यानगर विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से अंडरपास निर्माण की मांग की थी. हाल ही में समिति के सदस्यों ने सांसद से मुलाकात कर इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था. सांसद ने स्थल निरीक्षण कर इसे आवश्यक बताया. उन्होंने त्वरित पहल करते हुए मंडल रेल प्रबंधक, रांची को पत्र लिख कर अंडरपास निर्माण की मांग की है. सांसद की इस पहल पर समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद व सचिव ओपी शर्मा ने सांसद की सराहना की. उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा. सभी ने सांसद का आभार जताया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, अनमोल सिंह, संरक्षक आर प्रसाद, कोषाध्यक्ष सरयू प्रसाद व स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >