रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर लुकैयाटांड मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय रही. सरकारी व राजनीतिक कार्यक्रमों में जिस स्तर की सफाई व्यवस्था कम ही देखने को मिलती है, वैसी व्यवस्था यहां नजर आई. रामगढ़ नगर परिषद के सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से लुकैयाटांड मैदान व आसपास के कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई में जुटे थे.
मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक सफाईकर्मी सभी स्थलों पर लगातार सफाई करते नजर आए. कार्यक्रम के दौरान भी कचरा हटाने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य लगातार चलता रहा.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन सहित विभागीय अधिकारी भी सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की टीम सक्रिय रही.
