संघ की बैठक में नये कार्यकर्ता तैयार करने पर विमर्श

संघ की बैठक में नये कार्यकर्ता तैयार करने पर विमर्श

भुरकुंडा. ऑफिसर्स क्लब भुरकुंडा में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई. दूसरे दिन बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने की. संचालन प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया. बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी सुरेंद्रन व क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला उपस्थित थे. समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कहा कि संपर्क, संवाद व समर्पण से ही संगठन मजबूत होता है. जिला कमेटी जितनी सक्षम होगी, प्रदेश कमेटी उतनी ही मजबूत होगी. उन्होंने कहा कहा कि जिलों में नये कार्यकर्ता तैयार करें व लीडरशिप की क्षमता को और विकसित करें. बैठक के सफल आयोजन के लिए सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया. प्रदेश अध्यक्ष बलिराम महतो ने भावी कार्यक्रम व बैठक में हुए सांगठनिक निर्णयों को साझा किया. उन्होंने बैठक के दौरान रखी गयी श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं पर ठोस पहल करने का भरोसा दिया. बैठक के उपरांत सीसीएल बरका-सयाल के जीएम अजय सिंह भी ऑफिसर्स क्लब पहुंचे. यहां उन्हें सम्मानित किया गया. मौके पर उमेश सिंह, बृजकिशोर राम, जेपी झा, रवींद्र मिश्रा, विशाल कुमार, माया देवी, शिवा कुमार, दिलीप कुमार, संजय कुमार, निर्गुण महतो, शशिभूषण सिंह, सुभाष चंद्र ओझा, शंभू प्रसाद सिंह, सुखचैन सिंह, श्रीकांत गुप्ता, नौशाद आलम, अनिल पासवान, संतोष पांडेय, हरिनाथ महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >