रामगढ़. जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोपो ने वर्तमान प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने जिले में खाद्यान्न वितरण, डीलरों की स्थिति व विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का ब्यौरा प्रस्तुत किया. उपायुक्त ने आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रतिमाह अनिवार्य रूप से अपने-अपने क्षेत्र की पीडीएस दुकानों का भौतिक निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने दुकानों के साथ गोदामों व पैक्स का भी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन व अनियमितता बरतने वाले पीडीएस संचालकों पर सख्त कार्रवाई काे कहा. उपायुक्त ने एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत मिलने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा रीना कुजूर, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
खराब प्रदर्शन करने वाले पीडीएस संचालकों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

खराब प्रदर्शन करने वाले पीडीएस संचालकों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त
Copied link
खराब प्रदर्शन करने वाले पीडीएस संचालकों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त