भंडरा व कुरसे में वन सुरक्षा समिति का गठन भदानीनगर. भंडरा में वन सुरक्षा समिति की बैठक मुखिया संदीप उरांव की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत 18 सदस्यों का चुनाव किया गया. अध्यक्ष भारत लिंडा, उपाध्यक्ष नीतू देवी को चुना गया. समिति के लोगों को शपथ दिलायी गयी. लोगों ने कहा कि वन संरक्षण हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जंगल के बिना मनुष्य व जीवों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. बैठक में वनरक्षी अनिल कुमार, लोक शिक्षक प्रेम प्रजापति, राजकुमार प्रसाद, सदस्य सुनीता देवी, प्रमिला खाखा, गीता देवी, रतनी देवी, मनीता देवी, बसंती देवी, सीता देवी, किरण कुमारी, सुमि देवी, मनीता देवी, अनिल खाखा, प्रेम लिंडा, विनोद उरांव, कामेश्वर सिंह, मनीष मुंडा, सनी लिंडा, अमित उरांव, उदय उरांव, मुकुल मुंडा, आकाश उरांव, फुलेश्वर मुंडा, रवि लिंडा, सुनील खाखा उपस्थित थे. दूसरी ओर, कुरसे पंचायत सचिवालय में बैठक कर वन सुरक्षा समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अजय तुरी ने की. समिति ने 11 महिलाओं व 12 पुरुषों को शामिल किया गया. कमेटी में अध्यक्ष मिहिया बेदिया, उपाध्यक्ष रिंकू कुमारी, सचिव उत्तम कुमार, सह सचिव एसबीओ अनिल कुमार चुने गये. बैठक में वीरेंद्र यादव, सपना देवी, माकेश्वरी देवी, राणा प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, संजय यादव, अनिल सोनी, पूनम देवी, लीलावती देवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
