कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

कराटे में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

पतरातू. बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय पतरातू में कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को फूल-माला, डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वालों में सुरेश कुमार पाठक, आर्यन कुमार गंझू, विशेष कुमार व शिवम जायसवाल शामिल हैं. सिल्वर मेडल आर्यन कुमार गंझू ने प्राप्त किया. कांस्य पदक जीतने वालों में प्रतीक कुमार पाठक, रिया कुमारी, प्रिंसेस जानवी, अजीत मुंडा व नमन कुमार शामिल हैं. विधायक रोशनलाल चौधरी ने पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद क्षेत्र के बच्चों ने मेहनत, अनुशासन व लगन के बल पर मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. विधायक ने खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हर संभव सहयोग करेंगे. इस अवसर पर खिलाड़ियों के कोच समेत उनके परिजन भी उपस्थित थे. कोच योगेंद्र गंझू, नरेंद्र कुमार सिन्हा व राजू किस्कू ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, कटिया मुखिया किशोर महतो, पंच मंदिर मुखिया राहुल, अशोक पाठक, गुड्डू सोनी, नंदकिशोर महतो, चंदन कुमार, सुजीत कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे. गौरतलब है कि हाल ही में रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >