समर्पण दिवस के रूप में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

समर्पण दिवस के रूप में मनी महात्मा हंसराज की जयंती

घाटोटांड़. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में महात्मा हंसराज की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. इसके पश्चात महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया. वैदिक परंपरा के अनुसार हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने महात्मा हंसराज का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण उत्पन्न किया तथा पूरे वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया. छात्रा तनु जायसवाल ने भी भाषण देकर सभी को प्रभावित किया. कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भजन प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है. उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने, अनुशासन में रहने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर रीता चंदा, शकुंतला गिरी, रवि चक्रवर्ती, दीपक पाठक, भूपेंद्र सहाय, अभिषेक पाठक, सरविंद कुमार, सूरज कुमार, तूफान हाजरा, वीणा कुमारी, मधु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिया सिंह, संगीता कुमारी, चंदन कुमार, सुरेंद्र, सुधांशु पांडे, दुखन तूरी एवं हरिश्चंद्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >