बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, न्याय, समानता का प्रतीक : आदित्य साहू

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, न्याय, समानता का प्रतीक : आदित्य साहू

बरकाकाना. आंबेडकर चौक नया नगर बरकाकाना में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, नेपाल यादव, नप उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा के संस्थापक रंजीत राम ने की. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी. इसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है. उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने का जो सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो का जो नारा दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है. मौके पर संजीव सिंह बाबला, सरदार अनमोल सिंह, राजू चतुर्वेदी, प्रो संजय सिंह, रीति श्रीवास्तव, नूतन महतो, संजय लाला, गीता देवी, दुर्गाचरण पासवान, मुन्ना पासवान, सोनू कुमार, संजीत नायक, अलका पाठक, विजयलक्ष्मी शर्मा, रेणु देवी, अमरनाथ कुमार, आशीष कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार शंभू, अविनाश कुमार, बबलू कुमार, मिथिलेश राम, सूरज राम, विक्रम राम, आर्यन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >