गिद्दी में हर्षोल्लास के साथ मना बांग्ला नववर्ष पोइला बैशाख

गिद्दी में हर्षोल्लास के साथ मना बांग्ला नववर्ष पोइला बैशाख

गिद्दी. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने रविवार को गिद्दी हनुमान चौक स्थित रीता सेन के आवास पर बांग्ला नव वर्ष (पोइला बैशाख) धूमधाम और परंपरागत ढंग से मनाया. महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और नये साल के स्वागत में मंगल गीत गाये. मां दुर्गा से प्रार्थना की गयी कि नया वर्ष (पोइला बैशाख) सभी के जीवन में नयी आशा, उमंग और खुशहाली लेकर आये. महिलाओं ने एक-दूसरे को नव वर्ष पर बधाई दी और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. इस दौरान महिलाओं ने बंगाली व्यंजनों का आनंद लिया. बंगाली समुदाय की महिलाओं ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति व परंपरा को बचा कर रखना है. इस अवसर अनन्या मुखर्जी, मौसमी कौनर, सपना मजूमदार, मांपी पाल, रीता सेन, सोनाली जोश, गौरी सिन्हा, प्रियंका दत्ता, शिखा दत्ता, प्रतिमा दत्ता, निमिषा सेन, शिल्पी सिन्हा उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >