घाटोटांड़. राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच ), वेस्ट बोकारो में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल जिला अग्निशमन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न की गयी. इस दौरान आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित निकासी, अग्निशमन तकनीकों और समन्वित बचाव अभियान का प्रदर्शन किया. इस अभ्यास के माध्यम से अस्पताल के कर्मचारियों की आपातकालीन तैयारी का आकलन किया गया. विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया. अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को भी सुनिश्चित किया गया.
टाटा मेन हॉस्पिटल में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन
टाटा मेन हॉस्पिटल में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन
