भेलगढ़ा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

भेलगढ़ा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

केदला. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र की भेलगढ़ा बस्ती के समीप रामगढ़-चोपड़ा मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर शाम टाटा मैजिक वाहन की चपेट में आने से मनोज कुमार (50 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वाहन चालक घटना स्थल से गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी सदानंद कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को ओपी ले गयी. इसके बाद लोगों की भीड़ हटी. जानकारी के मुताबिक, भेलगढ़ा निवासी मनोज कुमार (पिता स्व महावीर राम) पैदल ही भेलगढ़ा जा रहा था. इसी बीच उक्त वाहन (जेएच 02 बीजे 4667) ने अपनी चपेट में ले लिया. मृतक घाटो में सफाईकर्मी के रूप में काम करता था. इस संबंध में ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि चालक गाड़ी को हाउसिंग स्थित कालीबाड़ी में छिपा दिया था. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >