पशुधन योजना से ग्रामीण परिवार होंगे आत्मनिर्भर : सुधीर मंगलेश

दुलमी प्रखंड के सीरू पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वितरण कार्यक्रम फोटो फाइल : 7चितरपुर, ए- बकरी वितरण करते दुलमी. दुलमी प्रखंड के सीरू पंचायत भवन परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुल 18 लाभुक पशुपालकों के बीच बकरा-बकरी एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप में दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि सिन्हा, मुखिया वीणा देवी, मौजूद थे. इस दौरान सुधीर मंगलेश ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि इस योजना का पूर्ण सदुपयोग करें और पशुपालन को एक समृद्ध व्यवसाय के रूप में अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है. जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें. इस योजना से पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. मौके पर उपमुखिया मनेश्वर महतो, उत्तम महतो, कुलदीप कुमार, रामकुमार महतो आदि कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >