रोटरी सेंट्रल द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, रामगढ़ में 17 लोगों ने किया रक्तदान

रामगढ़ में रोटरी सेंट्रल और प्राइम हॉस्पिटल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की.

रामगढ़ : रोटरी सेंट्रल रामगढ़ द्वारा प्राइम हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर रोटरी सेंट्रल ब्लड बैंक व प्राइम हॉस्पिटल में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष पवंजय कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए. वहीं प्रोजेक्ट चेयरमैन संदीप बरेलिया ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सभी को खुलकर रक्तदान करना चाहिए.

सचिव पीएन तिवारी ने कहा कि रोटरी सेंट्रल जन सरोकार के कार्य करता है. इसे लगातार आगे बढ़ाया जायेगा. रक्तदान करने वालों में पंकज बगड़िया, पियूष बरेलिया, स्वेतांशु गौतम, खुशबू बंसल, संगीता अग्रवाल, गौतम जलान, पवन अग्रवाल, सुमित रंजन श्रीवास्तव, विशाल कुमार सिंह, सुमित रंजन, धनंजय चटर्जी, विकास बंसल, मुकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, डॉ इंदिरा सहाय, डॉ एनडी सहाय, संदीप बरेलिया, श्वेता सिन्हा मुख्य रूप से शामिल थे. शिविर के सफल आयोजन में प्राइम हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >