रामगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रामगढ़ के राधा गोविंद विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग द्वारा छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने व सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, दुर्घटनाओं से बचाव व हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने के बारे में बताया. कुलाधिपति बी एन साह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों, शिक्षकों व संबंधित अधिकारियों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य की कामना की. सचिव प्रियंका कुमारी ने छात्रों को ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने लिए प्रेरित किया.

विभागाध्यक्ष डॉ डीके कुशवाहा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है. राहुल चंद्र मंडल को विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया.मौके पर प्रो रश्मि, प्रो निर्मल कुमार मंडल, डॉ संजय कुमार, डॉ अशोक कुमार व अजय कुमार उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >