महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम

Road Accient: महाकुंभ से लौट रही कार के ड्राइवर को झपकी आयी और कार हाईवे किनारे घर में घुस गयी. इसमें ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. डिटेल रिपोर्ट पढ़ें.

Road Accident News|भुरकुंडा (रामगढ़), कुमार आलोक : महाकुंभ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर उत्तर प्रदेश में एक घर में घुस गयी. इसमें ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. 3 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. मृतकों की उम्र 26 से 30 साल के बीच है. घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मंगलवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बबुरहा मोड़ के पास हुआ.

ड्राइवर को आयी झपकी और बबुरहा मोड़ के पास हो गया हादसा

बबुरहा मोड़ के पास ड्राइवर को अचानक झपकी आ गयी और कार अनियंत्रित हो गयी. कार हाईवे किनारे एक घर में जा घुसी. घटनास्थल पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों में 26 वर्षीय अभिषेक कुमार ओझा (निवासी ग्लास फैक्टरी भदानीनगर), 27 वर्षीय अभिषेक कुमार (पुत्र राज कुमार सिंह, निवासी रांची), 26 वर्षीय सौरभ गुप्ता (पुत्र विनोद गुप्ता, निवासी जवाहरनगर पुराना सिनेमा हॉल भुरकुंडा) और ड्राइवर 30 वर्षीय सानाउल्ला (निवासी ऊपर चिकोर, भदानीनगर) शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 लोग हैं गंभीर रूप से घायल

रांची के रोहित कुमार सिंह, 35 वर्षीय आकाश (पुत्र रविंद्र प्रसाद, निवासी जवाहरनगर भुरकुंडा थाना) और 22 वर्षीय रवि कुमार की हालत नाजुक है. घटना के बाद से भुरकुंडा कोयलांचल और भदानीनगर क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही सभी के परिजन प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के लिए निकल गये हैं.

इसे भी पढ़ें

26 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >