कुजू. सांडी भरेचनगर के किसान रामावतार महतो ने कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन देने के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं. उन्होंने कहा कि खेती का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की सुविधा नहीं मिल रही है. मजबूरी में किसानों को बाजार से अधिक कीमत पर कृषि सामग्री खरीदनी पड़ रही है. इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. श्री महतो ने प्रशासन से अविलंब किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने उपायुक्त से किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील की है.
किसानों की समस्या का समाधान जल्द करें : रामावतार
किसानों की समस्या का समाधान जल्द करें : रामावतार
