बड़कागांव में बिजली व्यवस्था होगी बेहतर, खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने का निर्देश

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को बदलकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें.

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर व निर्बाध बनाने को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी ने बुधवार को पतरातू स्थित सरोवर विहार लेक रिसॉर्ट के सामुदायिक भवन में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की.

बैठक में विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विद्युत कार्यों की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली.

खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदलने का निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गांवों, टोलों और मोहल्लों में ट्रांसफार्मर खराब हैं, वहां 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर की मरम्मत या जरूरत पड़ने पर उसे बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने कहा कि पुराने और जर्जर विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए. आवश्यकता वाले स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाए जायें तथा बिजली आपूर्ति से जुड़ी आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाये.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बारिश में स्कूल की अधूरी छत ढही, बाल-बाल बचे बच्चे

बिजली बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

विधायक ने स्पष्ट कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने, तार टूटने या बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लोगों को लंबे समय तक परेशान नहीं होना चाहिए. शिकायत मिलने पर विभागीय अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें.

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विद्युत कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक विलंब और गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहकर आम जनता तक पहुंचना चाहिए.

अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता (कुजू) नवलेश कुमार, सहायक विद्युत अभियंता रोहितास कुमार, कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक आनंद सहित आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, मंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, कटिया मुखिया किशोर महतो, अशोक पाठक, अजय रवि, लालू यादव, गणेश ठाकुर, डॉ संजीव विश्वास, अर्जुन वर्णवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, मोबाइल और चाबी सहकर्मी को सौंपकर निकले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >