.. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रेड डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार को लाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया.

रामगढ़. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार को लाल दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. इस कार्यक्रम में नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. बच्चों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने लाल रंग के महत्व को समझते हुए स्ट्रॉबेरी और तरबूज जैसे फलों में रंग भरे. कई बच्चे फलों की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण लाल रंग की छंटा से भर गया. बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक भी किया, जिसमें उनकी मासूम अदाएं सभी का मन मोह लेने वाली थीं. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि लाल दिवस जैसे आयोजन बच्चों में रंगों की पहचान, आत्मविश्वास व रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, प्रबंधन समिति के सदस्य मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, पुषविंदर पाल सिंह, कुलजीत सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह सैनी, सतिंदर सिंह होरा, विक्रमजीत सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह चाना, रमन बेदी, करमजीत सिंह जग्गी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >