रामगढ़: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल, एक रिम्स रेफर

Ramgarh News: रामगढ़ शहर से दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. दो सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ शहर में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

थाना चौक के पास स्कूटी और बुलेट में टक्कर

पहली घटना मंगलवार दोपहर थाना चौक के पास हुई, जहां एक स्कूटी और बुलेट गाड़ी के बीच टक्कर हो गई. घटना में स्कूटी सवार दिगवार निवासी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद बुलेट सवार युवक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया.

माइंस रेस्क्यू स्टेशन के पास युवक घायल

वहीं दूसरी घटना शाम को माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ गेट के पास हुई. हादसे में अरगड्डा-सिरका निवासी अभिषेक कुमार घायल हो गया. घायल युवक को डाककर्मी रविशंकर भट्ट और स्थानीय लोगों की मदद से नयीसराय अस्पताल ले जाया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे निजी होप अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि अभिषेक नयीसराय स्थित एक सीमेंट दुकान में काम करता है.

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >