रामगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

रामगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया.

रामगढ़: गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई. इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया. समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, घोष वादन, साहसिक प्रदर्शन, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा.

विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को किया याद

विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने वक्तव्यों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य तथा एकता और अखंडता का संदेश दिया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश बगड़िया ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए. वहीं प्रधानाचार्य प्रवीण जी ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, सह सचिव सुनील गोयल, समिति के सदस्य, पूर्व छात्र परिषद के प्रतिनिधि, आचार्य-दीदी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया. पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली.

फोटो कैप्शन: गोला रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: गोला रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: गोला रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं. | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >