रामगढ़ नगर परिषद : प्रदूषण पर परिचर्चा

नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है.

साफ-सफाई नियमित नहीं होने, पेयजल व सड़क को लेकर वार्डों में नाराजगी रामगढ़. नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है. वार्ड वासियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं. साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, प्रदूषण व जनप्रतिनिधि के अभाव जैसे मुद्दों को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी देखी गयी. लोगों ने बताया कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है, जिससे वार्ड के लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. क्या कहते हैं लोग वार्ड नंबर 20 निवासी नुसरत परवीन ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब है. गंदगी जहां-तहां बिखरा रहता है. सफाई कर्मी कभी-कभार आते हैं. मनमाने ढंग से सफाई का काम किया जाता है. कॉलोनी में लगाया गया. स्ट्रीट लाइट का रख-रखाव ठीक नही है. वार्ड 22 निवासी अल्पना दास ने कहा कि पिछली बार के चयनित वार्ड पार्षद ने कार्यकाल के मध्य में रिजाइन किया. इससे वार्ड क्षेत्र में जनप्रतिनिधिविहीन हो गया. इस वार्ड के लोगों को सामान्य कार्य के लिये भी काफी परेशानी का सामना करना पडा. वार्ड में सड़क, बिजली, पानी व साफ-सफाई का अभाव हुआ. वार्ड नौ निवासी गीता देवी ने कहा कि इस वार्ड में नालियों का अभाव है. नाली के नहीं रहने से सडकों पर पानी बहता है. वार्ड में लगाया गया जलमीनार का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. पानी का वार्ड क्षेत्र में समस्या है. वार्ड के लोगों को रांची रोड जाने के लिये चार किमी का चक्कर लगाना पड़ता है. रेलवे का ओवरब्रिज बनाना जरूरी है. वार्ड 23 निवासी क्षमा तिवारी ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में कई काम हुआ है. पानी की समस्या है. साफ-सफाई की कमी है. वार्ड में सफाई कर्मी की कमी है. इससे समय पर सफाई कार्य नहीं होता है. वार्ड सात निवासी ज्योति मिश्रा ने कहा कि इस वार्ड क्षेत्र में पाइप लाइन बिछा है. लेकिन नियमित पानी नहीं मिल रहा है. लोगों के लिये पेयजल एक समस्या है. वार्ड में डस्टबीन की कमी है. जहां डस्टबीन लगा है. उसकी नियमित सफाई नहीं होता है. प्रदूषण यहां की समस्या है. वार्ड 12 निवासी उमा कुमारी ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले हैं. इसका निष्पादन करना जरूरी है. ग्रामीण इसे लेकर काफी परेशान हैं. महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत है. वार्ड छह निवासी सुरेंद्र कुमार महतो ने कहा कि इस वार्ड में सबसे बडी समस्या प्रदुषण है. प्रदुषण पर अंकुश लगाना जरूरी है. खेतों में सिंचाई का समुचित व्यवस्था नहीं है. किसानों को सिंचाई के लिये बिजली में रियायत देना जरूरी है. वार्ड छह निवासी संदीप कुमार ने कहा कि रोड की स्थिति ठीक नहीं है. जर्जर सडक के कारण लोगों के आवागमन में परेशानी है. वार्ड क्षेत्र में नाली नहीं बना है. इसके कारण पानी सडक पर बहता है. इस पर पहल करने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >