रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट रामगढ़ के वार्ड नंबर 26 स्थित कैथा केदारनाथ धाम मंदिर परिसर में गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. महोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर में अटूट भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. वार्ड नंबर 26 के पार्षद देवधारी महतो ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनता है और वातावरण में सकारात्मकता व शुद्धि आती है.
भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों ने मिलकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा. पार्षद देवधारी महतो ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए ऐसे आयोजनों में सामाजिक और धार्मिक एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला.
मौके पर कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित कुमार, आशीष कुमार, चेतलाल महतो, रोशन कुमार, केशरलाल महतो, अजय आस्था, संदीप कुमार, रामा पटेल, सूरज कुमार, सतेंद्र कुमार, शिवलेश कुमार, पंकज कुमार, भूपेंद्र कुमार सहित कई अन्य स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ DC ने एचएम के साथ की समीक्षा बैठक, 2027 मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारियों के दिए निर्देश
