रामगढ़ में होमगार्ड जवान और परिवार के साथ मारपीट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ramgarh News: रामगढ़ के सिरका-अरगड्डा में होमगार्ड जवान सुशील कुमार राम और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सुशील कुमार राम सीसीएल में गार्ड के रूप में कार्यरत हैं. मामले को लेकर होमगार्ड प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की मांग की है.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के सिरका-अरगड्डा क्षेत्र में बुधवार को होमगार्ड जवान सुशील कुमार राम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना हुई. जानकारी के अनुसार सुशील कुमार राम ने क्षेत्र में हो रही कोयला चोरी को रोकने का प्रयास किया था. इस संबंध में सीसीएल की ओर से रामगढ़ थाना में आवेदन भी दिया गया था. पुलिस जांच के दौरान सुशील कुमार राम द्वारा कोयला चोरी में शामिल कुछ लोगों की पहचान की गई थी. इसी बात से नाराज लोगों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. 

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी और थाना प्रभारी से की मुलाकात 

घटना की जानकारी मिलने पर होमगार्ड कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, वेदका, झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन रांची के महामंत्री राजीव तिवारी, कार्यालय के राजेश कुमार और मनोज राम सिरका स्थित आवास पहुंचकर पीड़ित जवान से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली. इसके बाद गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय और एसपी मुकेश कुमार लुणायत से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार को हाईकोर्ट का झटका, सचिवालय सहायकों की तर्ज पर शिक्षकों के भी सुधरेंगे वेतन

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >