रामगढ़: मेन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक परिसर में रविवार को नि:शुल्क आई कैंप का आयोजन किया गया. इरिस हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर में बैंक कर्मियों समेत कुल 79 लोगों की आंखों की जांच की गयी.
शिविर में इरिस हॉस्पिटल के चिकित्सक ने लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. जांच के बाद जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. शिविर का उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर आंखों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना था.
शाखा प्रबंधक प्रणव शुक्ला ने कहा कि इरिस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर से बैंक कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिला. उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होने से लोगों को काफी सुविधा मिलती है.
शिविर में नवल टोप्पो, सुनीता कुमारी, विवेक अंचल, सोनीबाला, गगन, प्रांती, पारस, मनोज, संजय अग्रवाल, कमलेश्वर और आकाश समेत अन्य लोग मौजूद थे.
