गर्मी और लू से बचाव को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Ramgarh News: रामगढ़ में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियां और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की अपील की है. 

पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेने की सलाह

जारी निर्देश में कहा गया है कि नागरिक अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ और फलों का जूस का सेवन करें. शरीर को ढक कर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें.

धूप से बचाव के लिए जरूरी उपाय

तेज धूप में बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करने की सलाह दी गई है. घरों में खिड़की-दरवाजों पर पर्दे लगाकर धूप को अंदर आने से रोकने को कहा गया है. बाहर निकलते समय जूते-चप्पल पहनना भी जरूरी बताया गया है.

क्या न करें

प्रशासन ने बिना सिर ढके धूप में बाहर न निकलने, अत्यधिक गर्मी में भारी काम या व्यायाम से बचने की सलाह दी है. साथ ही धूप में नंगे पैर चलने और बंद गाड़ियों में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला छोड़ने से मना किया गया है.

खानपान को लेकर भी सतर्कता जरूरी

अधिकारियों ने शराब, चाय, कॉफी और अधिक मीठे या गैस वाले पेय पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी है. गर्मी के समय हल्का और संतुलित आहार लेने पर जोर दिया गया है.

लक्षण दिखने पर तुरंत करें संपर्क

प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, तेज बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा और 104 हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की गई है. 

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >