रामगढ़ बनेगा देश का डिजिटल हेल्थ मॉडल! बड़े अफसर जुटे, शुरू हुई खास पहल

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने की तैयारी. स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर बेहतर और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया.

रामगढ़. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ जिले को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने के उद्देश्य से सोमवार को टाउन हॉल रामगढ़ में मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ते हुए जिले में डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुनील कुमार बर्णवाल शामिल हुए. इस दौरान एनएचए के निदेशक डॉ पंकज कुमार अरोड़ा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, निदेशक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शशि प्रकाश सिंह, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा, राज्य अभियान निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन दिनेश कुमार यादव, उपायुक्त ऋतुराज व डीडीसी आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सहित जिले के स्वास्थ्य पदाधिकारी, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

रन फॉर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जागरूकता का संदेश

कार्यशाला के पहले एनएचए के सीइओ डॉ सुनील कुमार बर्णवाल ने आमजनों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित रन फॉर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जागरूकता वाहन व जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने के लिए आम नागरिकों को इसके महत्व व उपयोगिता की जानकारी होना जरूरी है. अभियान के माध्यम से लोगों को डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, आभा आइडी व उपलब्ध डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जा रही है. इसके बाद डॉ बर्णवाल ने टाउन हॉल परिसर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न सॉफ्टवेयर कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया और उपलब्ध डिजिटल स्वास्थ्य तकनीकों एवं समाधानों की जानकारी ली.

डिजिटल हेल्थ में रामगढ़ की पहल को देश के लिए मॉडल बनाने पर जोर

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ सुनील कुमार बर्णवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि ऐसा एकीकृत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें नागरिकों को बेहतर, सुगम, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. उन्होंने रामगढ़ में मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और अच्छे कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाकर देश के अन्य जिलों के लिए उदाहरण बनाया जा सकता है. उन्होंने आभा आइडी के माध्यम से नागरिकों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने, स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से डिजिटल माध्यमों को अपनी नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने की अपील की.

डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष फोकस : डॉ. अरोड़ा

एनएचए के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक डिजिटल बदलाव लाया जा रहा है. मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव के लिए रामगढ़ का चयन जिले को डिजिटल स्वास्थ्य में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों की भागीदारी पर जोर देते हुए आभा आइडी, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और रिकॉर्ड के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की बात कही.

डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में रामगढ़ की पहल महत्वपूर्ण : डॉ. नेहा अरोड़ा

विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी व नागरिक-केंद्रित बनाने की महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने रामगढ़ के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने, आभा आइडी के निर्माण व उपयोग को बढ़ावा देने तथा लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया.

डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को जन-केंद्रित बनाने पर जोर : उपायुक्त

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल जिला बनाना उपलब्धि के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. प्रशासन का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम, पारदर्शी व त्वरित बनाना है. उन्होंने आभा आइडी, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, डिजिटल पर्ची, जांच रिपोर्ट और टेली-परामर्श जैसी सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों से पहल को प्राथमिकता देने की अपील की.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 124 टीमों को पछाड़कर सीबीएसई खो-खो चैंपियन बनी टीम

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी एवं संस्थान सम्मानित

कार्यशाला के दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया गया. डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने वाले कर्मियों के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न आयामों, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, आभा आइडी, स्वास्थ्य संस्थानों के डिजिटलीकरण व डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व गुणवत्ता में सुधार से संबंधित विषयों पर जानकारी दी. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य रामगढ़ में सुदृढ़, सुरक्षित व नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित कर जिले को डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में राज्य व देश के लिए मॉडल बनाना है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के इस अस्पताल को मिला बड़ा सम्मान, आयुष्मान डिजिटल मिशन में शानदार काम पर प्रशस्ति पत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >