राजीव कुमार की रिपोर्ट रामगढ़ : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
संघर्ष और बलिदान को किया नमन
इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं.
संस्कृति और परंपरा के सम्मान का दिन
उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, कला, भाषा और विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है. आदिवासी समुदाय ने देश और समाज के विकास में अहम योगदान दिया है.
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
ये भी पढ़ें: आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी: पलामू डीसी
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.
जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: "आदिवासी समाज अनमोल विरासत का संवाहक है" - उपायुक्त कंचन सिंह विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और जिले के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया.
