रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि सहित अन्य अधिकारियों ने खुद सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की.
ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन को बढ़ावा
डीसी ने कहा कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय काम है, जिसके माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का सटीक आंकलन किया जाता है. उन्होंने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा से नागरिक खुद अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनती है.
लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील
डीसी ने जिले के सभी लोगों से सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सही जानकारी दर्ज होने से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी और प्रशासनिक काम भी आसान होगा.
प्रचार-प्रसार का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना-2027 के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकें. साथ ही आम लोगों को जरूरी तकनीकी सहयोग देने कराने को भी कहा गया.
ऑनलाइन कर सकते हैं सेल्फ एन्यूमरेशन
जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आम लोग se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम
इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला
