रामगढ़ में पुलिया ढहा: एनएच-23 से जेल जाने वाला रास्ता बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

Ramgarh News: रामगढ़ के कोठार में पुलिया ढहने से एनएच-23 से चाहा जेल जाने वाला मार्ग बंद हो गया. लोगों को भारी परेशानी, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बनाकर जल्द पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में नगर परिषद के कोठार वार्ड संख्या-29 में बना पुलिया सोमवार को अचानक ढह गया. पुलिया गिरने से एनएच-23 से चाहा जेल जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

वर्ष 2013-14 में हुआ था निर्माण

बताया गया कि पुलिया का निर्माण वर्ष 2013-14 में किया गया था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन था, जिसके कारण पुलिया अचानक ढह गया.

वार्ड प्रतिनिधि ने बनवाया दूसरा रास्ता

घटना के बाद वार्ड प्रतिनिधि सुरेश महतो ने तत्काल पहल करते हुए मशीन की सहायता से पुलिया के नीचे दूसरा रास्ता तैयार कराया, जिससे लोगों की आवाजाही जारी रह सके.

नगर परिषद टीम ने किया निरीक्षण

पुलिया गिरने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. टीम ने बताया कि जल्द ही पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए पहल की जाएगी.

लोगों को हो रही परेशानी

पुलिया धंसने से एनएच-23 से चाहा जेल रोड और वार्ड संख्या-32 जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन द्वारा वैकल्पिक सड़क निर्माण की भी बात कही गई है.

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा में नल जल योजना में भारी लूट! 11 मई को रांची में विशाल धरना देगी भाजपा

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा की अप्रत्याशित जीत पर अनगड़ा में मना जश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >