रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने खंगाला पूरा परिसर

रामगढ़ सिविल कोर्ट परिसर को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की. किसी भी आपत्तिजनक वस्तु के न मिलने पर प्रशासन ने स्थिति सामान्य बताई है.

रामगढ़ से भागीरथ की रिपोर्ट

Bomb Threat News: सोशल मीडिया पर रामगढ़ सिविल कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रामगढ़ जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की. एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई.

डॉग स्क्वॉड के साथ की गई जांच

जिला पुलिस के नेतृत्व में टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर के चारों ओर गहन तलाशी अभियान चलाया. पूरे परिसर को सर्च कर हर पहलू की बारीकी से जांच की गई. पुलिस की जांच में किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

दुर्भावना से दी गई फर्जी सूचना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सूचना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरे के नाम से दी गई थी, जो आपसी रंजिश या दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में खुली सिस्टम की पोल: जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन किया बंद, अदालती फरमान के बावजूद दिखा बुलडोजर का खौफ

सुरक्षा बढ़ाई गई, निगरानी जारी

एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात कर निगरानी रखी जा रही है.

लोगों से अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

ये भी पढ़ें: गुमला में सेना के जवान से 21.37 लाख रुपये की ठगी, एसपी-डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >