गोला: संग्रामपुर के कुसमाटोला में लगा नया ट्रांसफार्मर

गोला के कुसमाटोला में 15 दिनों की बिजली समस्या का समाधान हुआ. नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत.

गोला. संग्रामपुर पंचायत के कुसमाटोला में मंगलवार को नये ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया गया. आजसू प्रखंड अध्यक्ष अंगद महतो व मुखिया सीताराम मुंडा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया.

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण गांव में अंधेरा पसरा था. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पहल पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया.

मौके पर प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो, बिंदेश्वर महतो, मुकेश महतो, धनेश्वर महतो, बलदेव महतो, दिनेश महतो, बीटा महतो, सुदेश महतो, आबिद हुसैन व मुकेश साव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >