रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता की तैयारी शुरू, जयराम महतो में आने की संभावना

रामगढ़ के लरेवा टांड में रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता की तैयारी शुरू। आयोजन समिति ने विधायक जयराम महतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

बलसगरा. डाड़ी प्रखंड अंतर्गत रबोध पंचायत के रोयांग स्थित लरेवा टांड फुटबॉल मैदान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

आयोजन समिति के सदस्यों ने जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए तोपचांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की.

सदस्यों ने विधायक से प्रतियोगिता में शामिल होने का आग्रह किया. जयराम महतो ने इस बार प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. मौके पर हजारीबाग जिला महासचिव पवन साहू, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप महतो, सचिव शक्ति गोप, ओमप्रकाश महतो, सुनील कुमार महतो, कालेश्वर महतो, गुलचंद महतो व शिबू कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >