दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर 900 विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, एनटीपीसी पतरातू में सीआइएसएफ अग्निशमन दल ने 900 छात्र-छात्राओं और 27 शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया. दीपावली पर आग से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई.

पतरातू. दीपावली के मद्देनजर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, एनटीपीसी पतरातू में सीआइएसएफ अग्निशमन दल ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया.

इसमें करीब 900 छात्र-छात्राओं एवं 27 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन दल के सदस्यों ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी. दीपावली में पटाखे जलाते समय सतर्कता बरतने, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाये रखने तथा दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया.

अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया. विद्यार्थियों को आग के प्रकार, संभावित कारण और आग पर काबू पाने के प्राथमिक उपाय बताये गये. साथ ही सुरक्षित निकासी, संयम बनाये रखने और दूसरों की सहायता करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार सिद्धि, प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार रविदास सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >