कराटे की ट्रेनिंग से मजबूत होगा आत्मविश्वास, भुरकुंडा स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सीखी मार्शल आर्ट

भुरकुंडा के एला एंगलाइज स्कूल में दो दिवसीय मार्शल आर्ट व कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थी आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं।

भुरकुंडा, रामगढ़ : एला एंगलाइज स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार से दो दिवसीय मार्शल आर्ट व कराटे प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. शिविर का संचालन कंचन दास की देखरेख में किया जा रहा है. इसमें 100 से अधिक विद्यार्थी कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं.

पहले दिन विद्यार्थियों को कराटे की बेसिक तकनीक, काता, फाइट बेसिक और फिटनेस का अभ्यास कराया गया. सेंसाई कंचन दास ने कहा कि कराटे से बच्चों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है. प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.

शिविर को सफल बनाने में काजल बनर्जी, नीतू सिंह, शबाना खातून, सोनी कुमारी, ललिता यादव आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >